पेन्शनर्स संगठन ने शोकसभा आयोजित की 

ऋषिकेश। सेवानिवृत्त राजकीय पेन्शनर्स  संगठन शाखा मुनिकीरेती-ढालवाला तहसील नरेन्द्रनगर द्वारा  शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में संगठन के सदस्य राजपाल सिंह नेगी जो कि संगठन के सक्रिय सदस्य हैं उनकी पत्नी राजेश्वरी नेगी  एवं विन्दु कृथ्वाण जो कि संगठन में कार्यकारिणी के सदस्य हैं की पत्नी  सुलोचना कृथ्वाण के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। गयी तथा उनके निधन पर हार्दिक शोक व्यक्त किया गया।
 संगठन ने विश्वास  दिलाया कि संकट की घड़ी में पूरा संगठन शोक संतप्त परिवारों के साथ खडा है। श्रद्धान्जलि देने वालों में शूरबीर सिंह चौहान, जबर सिंह पंवार, वीरेन्द्र पोखरियाल,हंसलाल असवाल, बिरेन्द्र सिंह कृषाली, धर्म सिंह कृषाली, जोत सिह  सुरियाल, राम मोहन नौटियाल,  हृदय राम सेमवाल ,शिव दयाल उनियाल,राम प्रसाद रयाल,सुन्दर सिंह गुसांईं, गब्बर सिंह चौहान,  क्षेत्रपाल सिंह नेगी,जयपालासिंह नेगी, गोपाल दत्त खंडूडी , प्रेम दत्त डिमरी, भगवती प्रसाद उनियाल, लक्ष्मण सिंह नेगी, प्रेम बहादुर थापा, गुरु प्रसाद  बिजल्वाण, निर्मला नेगी, कृष्ण कुमार वर्मा,मान सिंह चौहान,केशर सिंह पंवार आदि ने शोक व्यक्त किया।