देहरादून। रोशनी सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर आए दिन कोई ना कोई लड़की किसी दरिंदे की भेंट चढ़ जाती हैं। मुजफ्फरनगर जिले व बिजनौर जिले में लड़कियों के साथ ब्लात्कार की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। अभी हाल ही में बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र एक लड़के ने एक लड़की को बहला फुसलाकर हरिद्वार ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। रोशनी जन सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारी संस्था अब ये सब कुछ बर्दाश्त नही करेगी।
संस्था के केंद्रीय महासचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रसासन को वहाँ कड़ा रुख अपनाते हुए काम करना चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हम बेटियों की रक्षा करने का करेगे लेकिन वहाँ आये दिन किसी ना किसी का बेटी का ब्लात्कार किया जाता है। संस्था की प्रदेश सचिव व महासचिव ने कहा कि जब देश में कही भी किसी बड़े घराने की बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना हो जाती हैं तो पूरा देश सड़को पर आकर आंदोलन करने के लिए तैयार हो जाता है लेकिन जब किसी गरीब परिवार की बेटी या दलित समाज की बेटी के साथ ऐसी कोई घटना घटित होती हैं तो कोई पार्टी या कोई संस्था सड़कांे पर आंदोलन की बात नहीं करती हैं। रोशनी जन सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने कहा कि हमारी सोच के अनुसार बेटी चाहे कोई भी हो और किसी भी हो वह हमारे देश की बेटी हैं हमारी बेटी हैं हम सबकी बेटी है और उसकी रक्षा करने का काम हम सबका हैं। और उसके बलात्कारी या हत्यारों को सजा दिलवाने के काम हम सबको करना चाहिए। सरकार को इनके खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ऐसे लोगों कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए ताकि दूसरा कोई ऐसा कारनामा करने से पहले कई बार सोचे। रोशनी जन सेवा संस्था इसकी कड़ी निंदा करती है।
