Skip to content

Banner Add
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • Bihar
  • Uttarakhand
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Sports
  • Editorial
  • Uttarakhand Darshan
  • Gallery
  • Home
  • Uttarakhand
  • न्यूज पोर्टल्स  की विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग, मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन
Gallery other Uttarakhand

न्यूज पोर्टल्स  की विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग, मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन

August 29, 2026
गढ़ संवेदना

-सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई मांग

हल्द्वानी। उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया संस्थानों और न्यूज पोर्टल्स की विभिन्न समस्याओं को लेकर हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर सूचना विभाग में सूचीबद्ध डिजिटल मीडिया संस्थानों, न्यूज पोर्टल्स एवं वेबसाइटों की विज्ञापन दरों में वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप सम्मानजनक वृद्धि किए जाने की मांग की है।

एसोसिएशन ने अपने ज्ञापन में कहा कि आज डिजिटल मीडिया समाचार एवं सूचनाओं के प्रसार का सबसे तेज और प्रभावी माध्यम बन चुका है। उत्तराखंड जैसे भौगोलिक रूप से विषम राज्य में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों, जनसमस्याओं, आपदा एवं मौसम संबंधी सूचनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में न्यूज पोर्टल्स और डिजिटल मीडिया संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

ज्ञापन में कहा गया कि इसके बावजूद सूचना विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली विज्ञापन दरें वर्तमान बाजार परिस्थितियों और डिजिटल मीडिया संस्थानों के बढ़ते संचालन खर्च के अनुरूप नहीं हैं। वेबसाइट सर्वर एवं होस्टिंग, तकनीकी रखरखाव, डोमेन, पत्रकारों एवं संवाददाताओं का मानदेय, कैमरा एवं अन्य उपकरण, वीडियो शूटिंग व एडिटिंग, ग्राफिक्स, ट्रांसपोर्ट, सोशल मीडिया संचालन तथा कंटेंट निर्माण जैसी लागत लगातार बढ़ रही है।

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि डिजिटल मीडिया संस्थानों की वर्तमान आर्थिक एवं व्यावहारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सूचना विभाग की विज्ञापन दरों में आवश्यक एवं सम्मानजनक वृद्धि के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

एसोसिएशन का कहना है कि इससे छोटे और मध्यम स्तर के डिजिटल मीडिया संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पत्रकारिता जारी रखने में मदद मिलेगी।

सांसद अजय भट्ट ने भी उठाई मांग

इसी मुद्दे को लेकर नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट द्वारा भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर मामले का तत्काल संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। सांसद की ओर से डिजिटल मीडिया एवं पत्रकारिता से जुड़े संस्थानों की मांगों पर सकारात्मक विचार किए जाने की आवश्यकता जताई गई है।

पर्वतीय पत्रकार संघ ने भी सौंपा ज्ञापन

वहीं, पर्वतीय पत्रकार संघ की ओर से भी पत्रकार हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा गया।
पत्रकारों से जुड़े विषयों और उनकी समस्याओं के समाधान की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई।

वही इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि पत्रकारों और डिजिटल मीडिया संस्थानों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक हल निकाला जाएगा।

Loading

Tags: #Demand for hike in advertising rates for news portals; memorandum submitted to Chief Minister Dhami.

Post navigation

आशुतोष नेगी यूकेडी से निष्कासित
ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

You may Missed

other Uttarakhand

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित

October 21, 2026
गढ़ संवेदना
other Politics Uttarakhand

कांग्रेस विधायक के परिजनों की दबंगई का ऑडियो वायरल, बेनकाब हुआ असली चेहराः मधु चैहान

October 21, 2026
गढ़ संवेदना
other Uttarakhand

एमडीडीए का बड़ा एक्शन-पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

October 21, 2026
गढ़ संवेदना
other Uttarakhand

दून पुस्तकालय में 23 अक्टूबर से शुरू होगा देहरादून किताब कौथिक, 75 प्रकाशकों की 80 हजार पुस्तकें होंगी आकर्षण का केन्द्र

October 21, 2026
गढ़ संवेदना
https://www.youtube.com/watch?v=PWxgfVC6WHA

Loading

https://www.youtube.com/watch?v=PWxgfVC6WHA

  • Home
  • Home
  • Home
  • About Supermag
  • About Supermag
  • Post Head Modes
  • Template
    • Home Template
      • Home Full Width
      • Home Blog Style
      • Supermag Builder
    • Page Template
      • 404 Page
      • Sitemap
      • Author Page
    • Post Template
      • Mp3 Format
    • Supermag Feature
      • Supermag Shortcode
  • Template
    • Home Template
      • Home Full Width
      • Home Blog Style
      • Supermag Builder
    • Page Template
      • 404 Page
      • Sitemap
      • Author Page
    • Post Template
      • Mp3 Format
    • Supermag Feature
      • Supermag Shortcode
  • Shortcodes
    • Text and Lists
    • Columns
    • Video and Audio
    • Social
    • Tabs & Toggles & Author
    • Boxes
    • Buttons
    • Tooltips
    • LightBox
  • G K Uttarakhand
  • G K Uttarakhand
  • Page Templates
    • Authors
    • Login Required
    • Sitemap
    • Tags
    • Timeline
    • Login Page
    • Blog Page
  • Entertainment
  • Entertainment
  • Categories
    • G K Uttarakhand
    • Sports
  • Posts Features
    • Multiple Pages
    • Page / Post Elements
  • Reviews
  • Shop
Copyright © 2026