Skip to content

Banner Add
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • Bihar
  • Uttarakhand
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Sports
  • Editorial
  • Uttarakhand Darshan
  • Gallery
  • Home
  • Uttarakhand
  • देहरादून सिटिजन्स फोरम ने एमडीडीए की जनसुनवाई में सौंपे दो महत्वपूर्ण ज्ञापन
other Uttarakhand

देहरादून सिटिजन्स फोरम ने एमडीडीए की जनसुनवाई में सौंपे दो महत्वपूर्ण ज्ञापन

July 18, 2026
गढ़ संवेदना

-शहर में देहरादून सिटिज़न्स एडवाइजरी काउंसिल के गठन और देहरादून मास्टर प्लान ​में शहरी नियोजन, फाल्ट लाइन्स, बेतहाशा निर्माण, अतिक्रमण इत्यादि पर सौंपा 20 बिन्दुओ का रिप्रजेंटेशन

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आयोजित देहरादून मास्टर प्लान जनसुनवाई में आज देहरादून सिटिजन्स फोरम ने शहर के भविष्य से जुड़े दो महत्वपूर्ण ज्ञापन एमडीडीए के उपाध्यक्ष ​बंसीधर तिवारी को सौंपे।​ फोरम की तरफ से जगमोहन मेंदिरत्ता, रीतू चटर्जी और अनूप नौटियाल उपस्थित रहे। पहले ज्ञापन में देहरादून सिटिजन्स फोरम ने “देहरादून सिटिजन्स एडवाइजरी काउंसिल​” के गठन का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि नागरिकों की भागीदारी केवल जनसुनवाई तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसके बजाय एमडीडीए के अंतर्गत 11 सदस्यीय स्थायी नागरिक सलाहकार परिषद गठित की जानी चाहिए, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के नागरिक और सामाजिक प्रतिनिधि शामिल हों। यह परिषद समय-समय पर एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक कर शहर के विकास, पर्यावरण संरक्षण, यातायात, कचरा प्रबंधन और शहरी नियोजन से जुड़े विषयों पर रचनात्मक सुझाव दे सके।

फोरम का कहना है कि सरकारें, जनप्रतिनिधि और अधिकारी समय-समय पर बदलते रहते हैं, लेकिन शहर के नागरिक ही ऐसे हितधारक हैं जो अपने शहर के साथ पीढ़ियों तक जुड़े रहते हैं। इसलिए शहरी नियोजन प्रक्रिया में नागरिकों की निरंतर, सार्थक और संस्थागत भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। इससे विकास योजनाएं अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप बन सकेंगी।​ बंसीधर तिवारी ने सुझाव का

अपने ​दूसरे ज्ञापन में फोरम ने 2​0 प्रमुख सुझाव प्रस्तुत किए। इनमें शहर में हरित क्षेत्रों और कंक्रीट के बीच संतुलन बनाए रखने, पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए सुरक्षित एवं सुगम आधारभूत संरचना विकसित करने, प्राकृतिक नालों, जलधाराओं और ड्रेनेज नेटवर्क का संरक्षण करने तथा भूगर्भीय रूप से संवेदनशील क्षेत्रों और फॉल्ट लाइनों के आसपास बहुमंजिला भवनों एवं बड़े निर्माण कार्यों पर रोक लगाने की मांग शामिल है।

फोरम ने वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, आधुनिक रीसाइक्लिंग सुविधाओं तथा बड़े आवासीय एवं व्यावसायिक परियोजनाओं को स्वीकृति देने से पहले पर्याप्त कचरा प्रबंधन अवसंरचना विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इसके साथ ही वर्षाजल निकासी और सीवरेज प्रणाली की समेकित योजना, शहरी बाढ़ की रोकथाम के लिए व्यापक स्टॉर्म वॉटर मैनेजमेंट प्लान तथा बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी नीति तैयार करने का सुझाव दिया गया।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि केवल सड़क चौड़ीकरण से यातायात की समस्या का समाधान संभव नहीं है। इसके लिए सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करना, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करना, अंतिम छोर तक सार्वजनिक परिवहन की पहुंच सुनिश्चित करना तथा पैदल और साइकिल आधारित परिवहन को बढ़ावा देना आवश्यक है। फोरम ने संकरी सड़कों पर बहुमंजिला इमारतों और बड़े व्यावसायिक परिसरों के निर्माण पर रोक लगाने तथा नई सड़कों और बाईपास परियोजनाओं को स्वीकृति देने से पहले उनकी तकनीकी व्यवहार्यता, वहन क्षमता और पर्यावरणीय प्रभाव का स्वतंत्र अध्ययन कराने की भी मांग की।

फोरम ने शहर के हरित क्षेत्रों, जंगलों और वन्यजीव गलियारों के संरक्षण पर विशेष बल देते हुए कहा कि मालसी, गलजवाड़ी, दुधली सहित अन्य महत्वपूर्ण हरित क्षेत्रों को आपस में पारिस्थितिक गलियारों के माध्यम से जोड़ा जाना चाहिए ताकि जैव विविधता सुरक्षित रह सके। साथ ही शहरी वृक्षारोपण में स्थानीय हिमालयी प्रजातियों को प्राथमिकता देने का भी सुझाव दिया गया। bदेहरादून सिटिजन्स फोरम ने एमडीडीए द्वारा आयोजित जनसुनवाई की पहल का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि फोरम द्वारा प्रस्तुत सुझावों और देहरादून सिटिज़न्स एडवाइजरी काउंसिल के प्रस्ताव पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा तथा अंतिम मास्टर प्लान में पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक शहरी नियोजन और नागरिक सहभागिता को प्राथमिकता दी जाएगी। फोरम ने कहा कि देहरादून की प्राकृतिक पहचान, जल स्रोतों, हरित क्षेत्रों और जीवन गुणवत्ता की रक्षा करते हुए ही एक सुरक्षित, समावेशी और सतत भविष्य का निर्माण संभव है।

Tags: #Dehradun Citizens Forum submitted two important memoranda at the MDDA's public hearing.

Post navigation

लेखक गाँव से चलेगी “प्रकृति की पाठशाला”
भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, केन्द्र से बात करने के बाद सीएम धामी ने लिया फैसला
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

You may Missed

Gallery other Uttarakhand

विरासत में छोलिया नृत्य ने बिखेरे उत्तराखंड की लोकसंस्कृति के रंग

October 23, 2026
गढ़ संवेदना
other Uttarakhand

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति

October 23, 2026
गढ़ संवेदना
other Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

October 23, 2026
गढ़ संवेदना
other Uttarakhand

दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

October 23, 2026
गढ़ संवेदना
https://www.youtube.com/watch?v=PWxgfVC6WHA

Loading

https://www.youtube.com/watch?v=PWxgfVC6WHA

  • Home
  • Home
  • Home
  • About Supermag
  • About Supermag
  • Post Head Modes
  • Template
    • Home Template
      • Home Full Width
      • Home Blog Style
      • Supermag Builder
    • Page Template
      • 404 Page
      • Sitemap
      • Author Page
    • Post Template
      • Mp3 Format
    • Supermag Feature
      • Supermag Shortcode
  • Template
    • Home Template
      • Home Full Width
      • Home Blog Style
      • Supermag Builder
    • Page Template
      • 404 Page
      • Sitemap
      • Author Page
    • Post Template
      • Mp3 Format
    • Supermag Feature
      • Supermag Shortcode
  • Shortcodes
    • Text and Lists
    • Columns
    • Video and Audio
    • Social
    • Tabs & Toggles & Author
    • Boxes
    • Buttons
    • Tooltips
    • LightBox
  • G K Uttarakhand
  • G K Uttarakhand
  • Page Templates
    • Authors
    • Login Required
    • Sitemap
    • Tags
    • Timeline
    • Login Page
    • Blog Page
  • Entertainment
  • Entertainment
  • Categories
    • G K Uttarakhand
    • Sports
  • Posts Features
    • Multiple Pages
    • Page / Post Elements
  • Reviews
  • Shop
Copyright © 2026