संस्था ने जरूरतमन्द लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की

देहरादून। रोशनी जन सेवा संस्था द्वारा सरकारी स्कूल कौलागढ़ घड़ी कैन्ट देहरादून में जरूरतमन्द लोगांे को खाद्य सामग्री वितरित की गई। खाद्य सामग्री का वितरण ऑक्सीजन फॉर दून के सहयोग से रोशनी जन सेवा संस्था के संरक्षक राजीव महर्षि द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल मंे तमाम लोगों के कारोबार और रोजगार ठप हो गए इसलिए संस्था एक छोटा सा प्रयास निरन्तर जरूरत मन्द लोगों के लिए कर रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने सहयोग करने वाली संस्था का आभार प्रकट किया। रोशनी जन सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने कहा कि रोशनी जन सेवा संस्था द्वारा इस प्रकार की सहायता के हमेशा प्रयास किये जाते है और आने वाले समय मे संस्था जरूरत मन्द लोगों की सहायता के लिए अपने प्रयास को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाएगी। संस्था विगत कई वर्षों से सामाजिक कार्य कर रही है। हमारे द्वारा स्वास्थ्य शिविर, विकलांग शिविर का आयोजित कर सभी लोगों निशुल्क उपकरण वितिरत किये जाते हैं। एवँ शिक्षा सामग्री आदि आवंटित करने का कार्य समय-समय पर किया जाता है। संस्था के महासचिव संजय कुमार ने कहा कि संस्था के द्वारा अभी कोरोना काल के दौरान टिहरी गढ़वाल में 60 हजार रुपये की दवाई कोरोना संक्रमित व्यक्तियो के लिए भिजवाई गयी थी। वहीं विनोद जोशी ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि संस्था बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। कोविड संकट में जरूरत मन्द लोगों की मदद करने का काम संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में संस्था के सचिव जसवंत सिंह, सहसचिव संगीता सैनी, महासचिव निम्मी सिंह, अश्वनी कुमार, निशा रानी, रीना जायसवाल आदि उपस्थित रहे।