-नंबर एक पुल से खादर तक 3.7 किमी है सड़क, 3.12 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने देहरादून के विकासनगर क्षेत्र स्थित नवाबगढ़ के पुल नंबर 1 से खादर तक 3.7 किलोमीटर सड़क के सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण की स्वीकृति दिलाने पर मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का अभिनंदन किया | नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा 3.12 करोड़ रुपए वित्तीय वर्ष 2025- 26 हेतु स्वीकृत किए हैं, जोकि मोर्चा कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी जीत है | नेगी ने कहा कि वर्ष 2024 के अंत में मोर्चा द्वारा नंबर एक पुल से खादर की तरफ जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क, जिस पर भारी वाहनों के आवागमन से दो -ढाई फीट के गहरे गड्ढे तक हो गए थे तथा लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया था, के निर्माण को लेकर मोर्चा द्वारा आंदोलन किया गया था तथा मा. मुख्यमंत्री जी से 4- 5 बार उक्त सड़क निर्माण हेतु धन स्वीकृत करने की दिशा में शीघ्र पत्रावली प्रस्तुत करने विषयक आदेश निर्गत करवाए तथा पत्रावली को एक पटल से दूसरे पटेल तक पहुंचाने में दिन-रात एक किया |उक्त के क्रम में सड़क के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण हेतु सरकार से स्वीकृति मिल पायी | नेगी ने कहा कि नंबर एक पुल जौनसारी बस्ती के लोगों ने अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण हेतु बहुत गुहार लगाई, लेकिन खनन के खेल में हाथ रंगे होने के कारण जनप्रतिनिधियों ने जनता की बात सुनना तक गवारा नहीं समझा था; तब मोर्चा ने बागडोर अपने हाथ में ली थी| नेगी ने कहा कि जिसकी बात कोई नहीं सुनता, उसकी सिर्फ और सिर्फ मोर्चा ही सुनता है एवं न्याय दिलाता है | कार्यक्रम में- विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, हाजी असद, मनोज राय, अकरम सलमानी, महेंद्र भंडारी, अतुल हांडा, विनय गुप्ता, नरेंद्र तोमर, भीम सिंह बिष्ट, प्रमोद शर्मा, भजन सिंह नेगी, गोविंद सिंह नेगी, श्रवण गर्ग, सुशील भारद्वाज, नरेश ठाकुर, दिनेश राणा ,सुरजीत सिंह, अंकुर चौरसिया, क्रिस्टीना, परवीन, सलीम मिर्जा, दिनेश गुप्ता, विजय गुप्ता आदि मौजूद थे।
![]()
